फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नाना के अंतिम संस्कार में आए युवक की सड़क हादसे में मौत

Sun, 01 Feb 2026 12:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नाना के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए धेवते की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बताया कि मृतक नाना के अंतिम संस्कार के बाद बाइक लेकर जल्द लौटने की कहकर निकला था।
विज्ञापन

आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में कैलाश मंदिर निवासी सत्यप्रकाश ने बताया कि बेटा करन (21) शुक्रवार को ननिहाल गया था। वहां उसके नाना का अंतिम संस्कार था। शाम के अंतिम संस्कार के बाद घर से बाइक लेकर जल्दी लौटने की कहकर घर से निकला था। रास्ते में किसी वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।






ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे खड़े एटा के युवक की मौत

सिकंदराराऊ (हाथरस)। एनएच 34 पर एटा रोड स्थित गांव रतिभानपुर के ऊपरगामी पुल के पास शुक्रवार की रात बाइक के सहारे खड़े एक युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में अनिल (23) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान एटा के निधौली कलां कोतवाली क्षेत्र के गांव मरगांव निवासी अनिल पुत्र कालीचरन के रूप में हुई है। अनिल अलीगढ़ के गांव शंकर खेड़ा में अपनी रिश्तेदारी से वापस एटा जा रहे थे। उनके साथ दो अन्य लोग भी थे। सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में रतिभानपुर पुल के निकट अनिल ने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी और वहीं पर खड़े हो गए। इस दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस और अनिल के परिवार के सदस्य भी घटनास्थल पर पहुंच गए। अनिल मेहनत-मजदूरी कर जीवन यापन करते थे। उन्होंने गर्भवती पत्नी और एक बेटी को बिलखते हुए छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें