फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रंग गिरने पर युवक को पीटकर किया अधमरा

Sat, 07 Mar 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। मोहल्ला काजी में होली पर रंग खेलते समय मुस्लिम समुदाय के युवकों ने कपड़ों पर रंग गिरने पर दलित युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पीड़ित युवक ने मुस्लिम समुदाय के तीन सगे भाइयों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला काजी में बुधवार को आकाश सहित अन्य युवक एक-दूसरे पर रंग डालते हुए होली खेल रहे थे। होली खेलने के समय मोहल्ले के अरबाज, शाहबाज, मुस्तफा तीनों सगे भाई उधर से गुजर रहे थे। उनके ऊपर गलती से रंग गिर गया, रंग गिरने से कपड़े खराब होने पर तीनों युवक गाली गलौज करने लगे। इस पर आकाश और उसके साथियों के माफी मांग ली।इसके बाद भी तीनों आरोपियों ने मामले को तूल देते हुए आकाश को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। आकाश की बहन और भाभी के बचाव में आने पर हमलावरों के उनके साथ अभद्रता करने का आरोप है। इस मामले में आकाश ने थाने में हमलावरों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी विदेश राठी ने कहा हमले में आकाश को गंभीर चोटें आई हैं, उसका चिकित्सकी परीक्षण कराते हुए उसकी तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी विदेश राठी ने बताया कि होली के दिन मोहल्ला काजी में मारपीट हो गई थी, जिसमे आकाश पुत्र विनोद कुमार को चोटें आई है। प्रार्थी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें