फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डंपर ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सकरौली थाना क्षेत्र में एक डंपर ने पैदल जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे इसौली जलेसर रोड पर हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान फिरोजाबाद के सुदामा नगर निवासी मनोज बघेल (35) के रूप में हुई। परिजन ने बताया कि वह वर्तमान में थाना रजावली के गांव कुतुबपुर में अपनी ननिहाल में रह रहा था। रात को अपने घर जाते समय यह हादसा हुृआ। थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय ने बताया कि डंपर ने मनोज को टक्कर मारी। टक्कर लगने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सकरौली पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें