फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विद्यालय बंद मिलने पर प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। प्राथमिक विद्यालय नौरंगाबाद में प्रधानाध्यापक के स्कूल न पहुंचने पर बीएसए ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय नौरंगाबाद में समय से प्रधानाध्यापक नहीं पहुंचे। विद्यालय के कमरों में ताला लटका रहा। बच्चे शिक्षक के आने का इंतजार करते रहे। बाद में बच्चे घर लौट गए। अभिभावकों व बच्चों का आरोप था कि शिक्षक कभी-कभी थोड़ी देर के लिए विद्यालय आते हैं। इस मामले को बीएसए अनुपम अवस्थी ने गंभीरता से लेते हुए बीईओ नेत्रपाल से जांच कराई।
विज्ञापन

जांच में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार दोषी पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए कि समय से विद्यालय में उपस्थित होकर शिक्षण कार्य कराएं। लापरवाही बरतने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें