फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बहन के घर से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव कमसान निवासी एक युवक मिरहची थाना क्षेत्र में अपनी बहन के घर से घूम कर घर लौटते अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कमसान निवासी यश कुमार उर्फ टिंकू ने बताया कि भाई विकास (20) रविवार को बहन के यहां गांव चाठी घूमने गया था। वहां से बाइक के माध्यम से देर रात घर लौट रहा था। तभी रास्ते में आगरा रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल विकास को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया।

यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें