फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पेड़ से युवक और छत से गिरकर बालक की मौत

Sun, 02 Mar 2025 05:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/मारहरा। मारहरा कस्बे के मोहल्ला बस्ती में एक युवक पेड़ से गिरकर घायल हुआ था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि पिलुआ थाना क्षेत्र में छत से गिरकर एक बालक की जान चली गई।
विज्ञापन

मारहरा के मोहल्ला बस्ती निवासी वसीम (35) बृहस्पतिवार को अपनी बकरियों के चारे के लिए पत्ते तोड़ने मिरहची रोड स्थित तालाब के पास एक पेड़ पर चढ़ा था। संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। गिरते समय उसका सिर भैंस के खूंटे से टकराया और गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे कासगंज जिला अस्पताल ले गए। वहां से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने दिल्ली ले जाने की सलाह दी, लेकिन परिजन ने उसे अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। शनिवार को इलाज के दौरान वसीम ने दम तोड़ दिया। रविवार को शव घर लाया गया और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर कस्बा पिलुआ निवासी पिंटू का 6 वर्षीय पुत्र विकास रविवार सुबह अपने भाई के साथ छत पर खेल रहा था। अचानक पैर फिसलने से विकास छत से गिरकर घायल हो गया। परिजन एटा मेडिकल कॉलेज लाए। जहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों के मुताबिक बालक पढ़ने में होशियार था। उसकी मौत की खबर मिलने पर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें