फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तमंचा लेकर क्लास में घुसा युवक, शिक्षामित्र से अभद्रता

Wed, 03 Dec 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ब्लॉक निधौली कलां क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पृथ्वीपुर में गांव का ही एक युवक शराब के नशे में तमंचा लेकर आ धमका। कक्षा में पढ़ा रही एक शिक्षामित्र के साथ गाली-गलौज व धक्का-मुक्की करते हुए रजिस्टर फाड़ दिए। विरोध करने पर प्रधानाध्यापक को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय पृथ्वीपुर के प्रधानाध्यापक मातादीन ने थाना निधौली कलां में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें लिखा है कि 28 नवंबर को वह अपने कक्ष में थे और शिक्षामित्र मालती देवी बच्चों को पढ़ा रहीं थीं। तभी गांव का ही निवासी राकेश शराब के नशे में तमंचा लहराते हुए कक्षा में घुस आया। उसने शिक्षामित्र को गालियां देनी शुरू कर दीं और ब्लैकबोर्ड पर लिखा कार्य मिटा दिया। इतना ही नहीं उसने मेज पर रखे सरकारी रजिस्टर भी फाड़ दिए। इसके बाद कहने लगा कि बिना उससे मिले यहां कोई नहीं पढ़ा सकता।

जब शिक्षामित्र ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगा। प्रधानाध्यापक ने बताया कि जब शोर सुनकर वहां पहुंचे तो आरोपी ने उनसे भी अभद्रता की। उसकी इस हरकत और हाथ में तमंचा देखकर छोटे-छोटे बच्चे डर गए और स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी दे गया। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें