फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रक की टक्कर से युवक और बाइक से गिरकर वृद्धा की मौत

Sat, 14 Feb 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जलेसर में सादाबाद रोड पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि हादसे में मृतक युवक का धेवता घायल है। इसको गंभीर हालत में आगरा भेजा गया है। सकीट रोड पर कवार गांव के पास बाइक से गिरकर वृद्धा की मौत हो गई।
विज्ञापन

जलेसर में सादाबाद रोड पर शुक्रवार की शाम को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मोहन सिंह (52) की मौत हो गई। क्षेत्र के गांव सिमराऊ निवासी मृतक अपने धेवते आदित्य के साथ बाइक से सादाबाद रोड एक मैरिज होम में आयोजित विवाह समारोह में शामिल आए थे। गेस्ट हाउस के पास एक कार की चपेट में आने पर नाना-धेवते घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में आगरा भेजा गया, जहां मोहन सिंह की मौत हो गई। घायल आदित्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
सकीट रोड पर कवार गांव के पास हुए सिंकदराराऊ क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी रामबेटी (75) की बाइक से गिरकर मौत हो गई। वृद्धा अपने पुत्र प्रवेश के साथ बाइक पर सवार होकर मैनपुरी जिले के औंछा जा रही थी। रास्ते में कवार के पास बाइक के अनियंत्रित होने पर वृद्धा सड़क पर गिर गई। सड़क पर गिरने से अचेतावस्था में वृद्धा को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें