फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वेलेंटाइन-डे पर युवती से छेड़छाड़, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 14 Feb 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। वेलेंटाइन वीक पर शुक्रवार को कस्बे के युवक ने युवती का रास्ता रोककर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवक ने दुपट्टा खींच लिया। विवाद बढ़ने पर युवती को पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी मां को दी। इसके बाद थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। युवती ने पुलिस को दी प्राथमिकी में लिखा है कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे बाजार जा रही थी। रास्ते में वह फोन पर सहेली से बात कर रही थी। तभी रास्ते में ज्ञानी निवासी मोहल्ला भईयालाल मिल गया। वह पास आकर रास्ता रोका और अभद्रता की। विरोध करने पर रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा।



युवती की फोटो-वीडियो किए वायरल, मुकदमा दर्ज

एटा। एक गांव में आरोपी ने युवती के फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी प्राथमिकी में बताया कि गांव अंबरपुर भुड़िया निवासी प्रवीन राघव उर्फ चिंटू उनकी 21 वर्षीय पुत्री को परेशान कर रहा है। आरोप है कि बेटी को प्रेमजाल में फंसाने की साजिश रचता है। बेटी के घर से निकलने पर अभद्र टिप्पणियां भी करता है। आरोपी की हरकतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आरोप है कि 12 फरवरी की शाम बेटी की फोटो और वीडियो फेसबुक पर पोस्ट कर वायरल कर दिए। सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें