फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पति की मौत के बाद नहर में दीपदान करने आई महिला डूबी, मौत

Sun, 21 Sep 2025 05:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पति की मौत के बाद नहर में दीपदान करने गई महिला पैर फिसलने से डूब गई। जब तक वहां मौजूद गांव छछैना के युवकों ने नहर में कूदकर महिला को निकाला उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव चिलासनी निवासी मौहर सिंह ने बताया कि पिता भूदेव की 27 अगस्त को मौत हो गई थी। रविवार को मां अनार देवी (70) और परिवार की भगवान देवी व निर्मल ई-रिक्शा के माध्यम से मलावन थाना क्षेत्र में स्थित बेवर ब्रांच की नहर के छछैना पुल पर गए थे। वहां स्नान के बाद मां ने दीपदान कर दिया और सब लोग ई-रिक्शे में बैठने जा रहे थे। उसी समय मां को ध्यान आया कि उनकी चप्पल नहर के ही किनारे पर पड़ी है। उनको लेने के लिए गईं और चप्पल उठाने के बाद हाथ धोने के लिए किनारे के अधिक पास पहुंच गईं।
तभी उनका पैर फिसल गया और नहर के पानी में गिरकर डूबने लगीं। यह देखकर वहां मौजूद गांव छछैना के युवकों ने पानी में छलांग लगा दी। महिला का शरीर जवाहरपुर तापीय परियोजना स्थल की ओर आने वाले बंबा के फाटक में फंस गया। इसी कारण से उनको निकालने में देरी हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और महिला को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने अनार देवी को मृत घोषित कर दिया। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें