फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sun, 21 Sep 2025 05:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। थाना क्षेत्र के गांव पिलखुन में शनिवार को एक युवक का शव जामुन के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

जलेसर थाना क्षेत्र के गांव पिलखुन निवासी विमल कुमार ने बताया कि भाई प्रदीप उर्फ भोला (35) कैलाश मोड़ सिकंदरा जिला आगरा में परिवार के साथ रहते थे। वहां एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करते थे और शनिवार को ही बाइक से गांव में आए थे। 14 वर्षो से आगरा में ही रह रह थे और 10 साल से पंप पर कार्यरत थे।
प्रदीप 3 भाइयों में सबसे बड़े थे और इनके भी तीन ही बच्चे हैं। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। शनिवार को घर पर आकर बाइक लेकर कहीं चले गए। काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजन को चिंता हुई और ढूंढ़ना शुरू किया।
विज्ञापन

उसी समय सूचना मिली कि गांव के बाहर एक खेत की मेड़ पर खड़े जामुन के पेड़ पर युवक का शव लटका है। परिजन ने जाकर देखा तो वह प्रदीप ही था। पोस्टमार्टम हाउस पर रविवार को परिजन ने प्रदीप की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और जलेसर थाना प्रभारी अमित कुमार और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। फंदा काटकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम कराया है। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें