फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क दुर्घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

Tue, 13 Jan 2026 10:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मृतका नेमवती का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। कासगंज मार्ग पर सड़क हादसे में घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला सोमवार को बेटे के साथ तहसील सदर आई थी। घर लौटते समय मिरहची थाना क्षेत्र में हादसा हो गया।
विज्ञापन

मिरहची थाना क्षेत्र के गांव कुटैना माफी निवासी घायल गौरव ने पुलिस को बताया कि सोमवार को मां नेमवती (40) के साथ तहसील सदर में किसी काम से आया था। यहां से शाम के लगभग 4 बजे बाइक पर मां को बिठाकर घर लौट रहा था। रास्ते में गांव धिरामई के पास दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनोें लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मां को सैफई रेफर कर दिया। वहां मंगलवार तड़के 4 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम हाउस ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें