फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, एक महिला व दो युवकों की मौत, कार चालक फरार

Wed, 22 Feb 2023 05:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक महिला व दो युवकों की मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर कार चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करके आरोपी चालक की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बुधवार की शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां कार की टक्कर बाइक सवार एक महिला व दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई है।

विज्ञापन


घटना पलिया थाना क्षेत्र के पटिया गांव के पास की है। यहां बुधवार की शाम करीब पांच बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक व एक महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने देखा तो भागकर मौके पर पहुंचे। 

अस्पताल पहुंचने से पहले तीनों ने तड़पकर दम तोड़ दिया

कार चालक मौके से फरार हो गया। मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाता, तीनों ने तड़पकर दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों शवों को मॉर्चरी में रखवा दिया है। युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें