फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बाजार से घर लौट रहे व्यक्ति को रास्ते में रोककर पीटा

Sat, 28 Sep 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना अलीगंज में अजमत खान निवासी मोहल्ला रामप्रसाद गौड़ ने मोहल्ले के ही अबरार सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि इन लोगों ने उसको रास्ते में रोक कर बेवजह गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर बुरी तरह से पीटा।
विज्ञापन

अजमत ने बताया कि 26 सितंबर को रात 9 बजे के करीब वह बाजार करने के बाद घर जा रहा था। तभी रास्ते में महफूज गार्डन के पास पहले से घात लगाए बैठे अबरार, शोएब, शहरोज उर्फ माफिया, हैदर, पिंकी, जमाल, भैया और अन्नू मास्टर ने बाइक रोक ली।
विरोध किया तो गालियां देते हुए जमीन पर गिराकर लात घूसों से पीटने लगे। इतने से मन नहीं भरा तो तमंचे की बट से पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के राहगीर बचाने को दौड़े, तो मृत समझ कर छोड़ गए। इस दौरान मेरा मोबाइल भी कहीं गुम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें