फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिला की मौत के मामले में दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट

Mon, 24 Nov 2025 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना व कस्बा जसरथपुर में 19 नवंबर को एक महिला का फंदे से लटका शव मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने दामाद सहित अन्य ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया था। उसी मामले में मृतका के पिता ने दामाद सहित 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव महमूदरपुर पट्टी थाना कंपिल जिला फर्रुखाबाद निवासी किशनपाल ने रिपोर्ट में लिखा है कि बेटी नीरज का विवाह 16 फरवरी 2023 को जसरथपुर निवासी अमित कुमार उर्फ राजीव के साथ किया था। आरोप है कि कुछ दिन बाद ही दामाद व उसके परिजन बेटी को अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करने लगे।
आए दिन उसको शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी वह कई बार फोन कॉल के माध्यम से देती रहती थी। 19 नवंबर को दामाद अमित, ससुर सर्वेश, सास गुड्डी देवी, रोहित, कामिनी व आशू ने मिलकर बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद खुदकुशी दर्शाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन


सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत फंदा लगने से होना आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें