बरेली डिपो की पीलीभीत से आगरा के बीच चलने वाली नानस्टाप एसी बसें बस अड्डे पर न खड़ी होकर नगर से एक किलोमीटर दूर बने ढाबे पर खड़ी रहती हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
नॉन स्टॉप एसी बस सोरों से करीब 4 बजे जाती है। लेकिन इस बस को शहर में पहुंचने से पहले ही ही एक ढाबे पर खड़ा कर दिया जाता है। लोगों को अन्य साधनों से अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। यहीं नहीं इस बस को पकड़ने के लिए भी लोगों को पैसे खर्च कर ढाबे तक पहुंचना पड़ता है।
बदायूं जा रहे रुप किशोर ने बताया कि वह बस के ढाबा पर खड़ा कर देने से दिक्कत होती है। समय की बर्बादी होती है। बरेली जाने वाले यात्री विनोद कुमार कहना है कि बस स्टेंड या कस्बा को छोड़कर सुनसान इलाके में बने ढाबे पर खड़ा देने से असुरक्षा रहती है।