रविवार को शहर के अधिकांश एटीएम दम तोड़ गए। इनके शटर डाउन दिखाई दिए। ऐसे में परेशान उपभोक्ता चक्कर काटते दिखाई दिए।
शनिवार, रविवार के अवकाश से बैंक लेन देन नहीं कर सके उपभोक्ता एटीएम से भी निराश रहे। सुबह से ही अधिकांश एटीएम में शटर डाउन दिखाई दिए। ऐसे में उपभोक्ता एटीएम के चक्कर काटते दिखाई दिए। सहालगों के चलते पैसा निकालने वालों की एटीएम पर भीड़ दिखाई दी। बताते चलें कि शहर में बैंक ऑफ इंडिया, ओरियंटल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, पोस्ट ऑफिस, एसबीआई बैंक और कैनरा बैंक आदि के डेढ़ दर्जन एटीएम संचालित हैं।
दो दिन की हड़ताल बढ़ाएगी परेशानी
एआईबीईए एवं एसएसबीईए के तत्वावधान में देशभर के बैंक कर्मी अपनी मांगों को लेकर एक व दो दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे। इसके अलावा 30 नवंबर अंतिम कार्यदिवस को बैंकों में आधे दिन ही काम होगा। इसके चलते उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ेगी।