फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 1.25 करोड़ से बनेगी 1200 मीटर सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची/मारहरा। क्षेत्र के रसूलपुर गढ़ोली माता मंदिर से मुबारिकपुर चौराहे तक 1200 मीटर लंबी सड़क का निर्माण 1.25 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने भूमि पूजन कर नारियल फोड़कर सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। सड़क बनने से श्यामपुर, गोबरा, बड़ोली, नगला श्याम और बुडेना सहित दर्जनों गांवों के किसानों व व्यापारियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

अब तक किसानों को अपनी उपज कासगंज मंडी पहुंचाने के लिए मिरहची गोला कुआं होकर करीब 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। नई सड़क बनने से समय और धन की बचत होगी तथा किसान अपनी फसल समय से मंडी पहुंचा सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें