फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में वृद्ध को गोली मारी, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मामूली बात पर हुई कहासुनी के बाद गांव कूवरी में युवक ने कांता प्रसाद (60) के गोली मार दी। गोली हाथ में लगने से वह घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की तहरीर दी है। एसओ ने घटना के संबंध में अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन

थाना सकीट के गांव कूवरी निवासी अनुज व रणविजय के बीच सोमवार सुबह करीब सात बजे किसी बात पर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि रणवीर लाइसेंसी रायफल निकाल लाया। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए फायर कर दिया। गोली कांता सिंह यादव के हाथ में जा लगी, जिससे वह घायल हो गए। घायल को परिवारीजन जिला अस्पताल लेकर आए। आरोप है कि घटना की जानकारी देने के बाद भी पुलिस गांव में नहीं पहुंची। घायल के बेटे सत्यवीर ने तहरीर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि फायरिंग की सूचना व तहरीर थाने में नहीं दी गई है। ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें