फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुमाल झाड़ते ही कर दिए 60 हजार रुपये गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दिल्ली से लौट रहे दो युवकों से जहरखुरानों ने हजारों रुपये साफ कर दिया। रोडवेज कर्मियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

अस्पताल में होश आने के बाद जिला फीरोजाबाद थाना एका के गांव फरैदा निवासी सतीश ने बताया कि वह बड़े भाई से मिलने दिल्ली गया था। शुक्रवार रात्रि रोडवेज बस से वह 60 हजार रुपये लेकर आ रहा था। बगल में बैठे जहरखुरान ने अपना रुमाल झाड़ा, तभी वह बेहोश हो गया। जहरखुरान जेब में रखे 60 हजार रुपये और अन्य सामान्य लेकर चंपत हो गया।
विज्ञापन

थाना सकीट के गांव नगला गंगी निवासी नीलेश ने बताया कि वह दिल्ली में गाड़ी चलाता है। शुक्रवार रात्रि घर लौट रहा था, तभी बगल में बैठे जहरखुरान ने पानी पीने को दिया, जिसे पीते ही वह अचेत हो गया और जेब में रखे 25 हजार रुपये निकाल ले गए। सूचना पाते ही दोनों लोगों के परिवारीजन अस्पताल पहुंच गए। बता दें कि बीते तीन दिनों में जहरखुरानी की यह सातवीं घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें