फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी अलार्म के भरोसे बैंकों की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले की बैंकों की सुरक्षा व्यवस्थाएं इमरजेंसी अलार्म के भरोसे ही हैं। अरबों रुपये का कारोबार करने वाली बैंकें सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं हैं। बढ़ती लूट व डकैती की घटनाओं के बाद भी बैंक प्रबंधन सबक नहीं ले रहे। सीसी कैमरे तो दूर दर्जनों शाखाओं में तो सुरक्षा गार्ड भी नहीं हैं। जिले में संचालित 39 ग्रामीण बैंक एवं दर्जन भर अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों में गार्ड नहीं हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को दिनदहाड़े आगरा के विजया बैंक में बदमाश 30 लाख रुपये लूटने के बाद बैंक में आग लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन

आए दिन होने वाली वारदात के बाद भी प्रशासन एवं बैंक प्रबंधन नहीं चेत रहे। बीते कुछ माह में यहां दो बैंकों में डाका डालने की कोशिश की गई। इसके बाद भी जिले की दर्जनों बैंकों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिले में संचालित तीन दर्जन से अधिक आर्यावर्त श्रेयस ग्रामीण बैंक शाखाओं में सुरक्षा गार्ड तक नहीं हैं। वहीं आधी शाखाओं में सीसी कैमरा भी नहीं हैं। केनरा बैंक व अन्य बैंकों की दर्जनभर शाखाओं में गार्ड की व्यवस्था नहीं है।
जिले में हो चुकीं घटनाएं
- लगभग दो वर्ष पूर्व अलीगंज तहसील क्षेत्र स्थित नदराला ग्रामीण बैंक शाखा के कैशियर से गन प्वाइंट पर 10 लाख रुपये की लूट हुई थी।
- एक अन्य घटना सदर तहसील क्षेत्र के अहमदाबाद स्थित शाखा के कैशियर से दो लाख रुपये की लूट हुई थी। विरोध करने पर लुटेरों ने कैशियर को गोली मार दी थी। वह गंभीर रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन

- केनरा बैंक की बरना शाखा में हुई चोरी में बदमाश लॉकर तो नहीं खोल सके, लेकिन बैंक के कंप्यूटर आदि सामान चुरा ले गए थे।
- शहर के जीटी रोड स्थित केनरा बैंक की शाखा में बदमाश छत काटकर लॉकर तक पहुंच गए। किसी कारणवश वे लूट नहीं कर सके।
बैंक प्रबंधन की व्यवस्था के अनुसार ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की शाखाओं में सुरक्षा गार्ड का प्रावधान नहीं है। कैश, कर्मचारियों आदि का बीमा है। आधी से अधिक शाखाओं में सीसी कैमरे लगाए जा चुके हैं। शेष में शीघ्र लगने वाले हैं।
- अनिल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त।
बीमा जिंदगी की भरपाई नहीं
बैंक अधिकारी और कर्मचारी भी बैंक की नीति से सहमत नहीं हैं। इनका कहना है कि सुरक्षा के अभाव में कर्मचारियों की जिंदगी दांव पर लग रही है। इंश्योरेंस की बात घटना का हर्जाना देना भर है। जान गंवाने की भरपाई रुपये से नहीं हो सकती।
केनरा बैंक की शिकोहाबाद रोड, अलीगंज, चमकरी, रारपट्टी, जिनावली, मारहरा, तरगंवा, टिमरुआ, गिरौरा, मंडनपुर आदि में भी सुरक्षा गार्ड नहीं हैं।
विजया बैंक में गार्ड, सीसी कैमरा भी नहीं
विजया बैंक की स्थानीय शाखा में भी सुरक्षा गार्ड नहीं हैं। बैंक प्रबंधक प्रवीन कुमार स्वीकारते हैं कि उनके यहां गार्ड नहीं है। सीसी कैमरा भी नहीं है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें