एटा। दिल्ली से लौट रहे युवक को रोडवेज बस में नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद बदमाश ने उसके पास से दो हजार की नकदी और मोबाइल साफ कर दिया। उसे बाद में बस चालक ने बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जनपद और थाना हाथरस के मीतई निवासी महेश कुमार दिल्ली में मजदूरी करता है। मंगलवार की देर रात वह रोडवेज बस में बैठकर वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान रास्ते में जहरखुरान गिरोह के सदस्य ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इससे वह अचेत हो गया। इसके बाद जहरखुरान गिरोह के सदस्य ने उसके पास से दो हजार की नकदी और मोबाइल साफ कर दिया। बाद में चालक ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।