फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवागढ़ में 11 देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की

विज्ञापन
विज्ञापन
अवागढ़। कसबा स्थित मंदिर में 11 देव प्रतिमाओं की स्थापना परंपरागत धार्मिक आयोजनों के साथ ही गई। प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व आगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप से बैंडबाजों के साथ प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

बुधवार का दिन भक्ति के नाम रहा। मौहल्ला तिवारियान स्थित प्राचीन शिव मंदिर में एक साथ 11 देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। बैंडबाजों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली शोभायात्रा रोडवेज तिराहा, लोहामंडी, सब्जी मंडी, सराफा बाजार, बारहद्वारी होते हुए मंदिर परिसर तक पहुंची। युवा और महिलाएं शोभायात्रा में शामिल बैंडबाजों पर जमकर थिरकते हुए गुलाल की होली खेल रहे थे। आधा दर्जन से अधिक डोलों पर सवार भगवान गणेश जी,केला मां, गुरु गोरखनाथ, जाहरवीर बाबा, दाऊजी महाराज, शनिदेव, माता पथवारी, वैष्णोदेवी, भेरोबाबा, अनंत भगवान, सांईबाबा की जगह जगह भक्तों द्वारा आरती उतारकर पुष्पवर्षा की गई। इसके बाद सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चित्रकूट धाम से आये आचार्य सानंत शुक्ल, अखलेश कृष्ण, ऋषिराज, केसरी नंदन, विजय पाठक ने मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की। इस मौके पर देवेंद्र गुप्ता, मुनेश गुप्ता, दिनेश चंद्र सर्राफ, विनीत गुप्ता, संजय गुप्ता, मुकेश गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, सतेंद्र गुप्ता, मुन्नालाल गुप्ता, शालू गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, चिराग गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, विवेक गुप्ता, बबलू गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें