फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं डीएम का पेशकार हूं, जल्दी इलाज करो

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला अस्पताल में पत्नी का अच्छा इलाज कराने को लेकर पहुंचे युवक ने पहले अपने आप को डीएम का पेशकार बताया, बाद में एक पार्टी का नेता बताकर चिकित्सक को हड़का दिया। जब चिकित्सक ने उससे कड़ी पूछताछ की तो वह घबरा गया और माफी मांगने लगा।
विज्ञापन

यह मामला रविवार का है। एक युवक पत्नी को चक्कर आने पर जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराने आया था, जहां पत्नी का जल्द से जल्द इलाज कराने को लेकर उसने अपने आप को वहां मौजूद चिकित्सक से पहले डीएम को पेशकार होना बताया। जब चिकित्सक ने युवक से डीएम साहब से बात करने की कही तो वह बोला मैं पेशकार नहीं हूं एक पार्टी का नेता हूं। इस पर चिकित्सक उसकी बात को समझ गया और उससे अन्य कर्मचारियों ने कड़ी पूछताछ की तो वह घबरा गया और माफी मांगने लगा। बोला साहब पत्नी को सही इलाज मिलने के चलते झूठ बोला है। बाद में चिकित्सक ने उसे छोड़ दिया और महिला को उपचार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें