फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी कर्मचारी हड़ताल पर, भटक रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। टीबी कंट्रोल प्रोग्राम इंप्लाइज एसोसिएशन के मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी हड़ताल के आह्वान पर सोमवार से टीबी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के कारण टीबी मरीज दवाओं के लिए भटकते रहे। वहीं कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

आरएनटीसीपी के कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाएं न मिलने के कारण एसोसिएशन की जिला शाखा भी सोमवार से हड़ताल पर चली गई। दवाई लेने आए मरीज भटकते दिखाई दिए। कर्मचारियाें का कहना था कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल करने वालों में लालाराम यादव, विजय पाठक, वाजिद अली, चन्द्रशेखर सहाय, विशेष यादव, राधाकृष्णा मिश्रा, विमलकान्त श्रीवास्तव, रतन सिंह, जितेन्द्र सिंह, राजकुमार नागर, बृजेश, विपिन पाठक आदि शामिल हैं।

क्या हैं कर्मचारियों की समस्या
एटा। कर्मचारियों का कहना है कि माह जनवरी से मार्च 2012 तक वेतन नहीं मिला है। चिकित्सकीय अवकाश की सुविधा नहीं मिलती है। कर्मचारियों से काम अधिक कराया जाता है, पर वेतन बहुत कम मिलता है। ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की मृत्यु होने के बाद कर्मचारी के परिवार को कोई राहत नहीं दी जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें