फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी नहीं हुई तो 27 को धरना-प्रर्दशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। 14 सूत्रीय लेखपालों की लंबित समस्याओं का समाधान 26 नवंबर को नहीं हुआ तो 27 नवंबर से कार्य बहिष्कार एवं धरना-प्रदर्शन तहसील मुख्यालय पर प्रारंभ होगा। उक्त चेतावनी लेखपाल संघ की बैठक के बाद अध्यक्ष भोगीलाल यादव ने दी।
विज्ञापन

संघ के सचिव शैतान सिंह ने बताया कि संशोधित नए शासनादेश के अनुसार एसीपी का पुन:निर्धारण कराया जाए। वर्ष 2002 से अब तक का महंगाई भत्ता की किश्तों का अवशेष एरियर का भुगतान कराया जाए। पूर्व में निर्धारित एसीपी का एरियर दिलाया जाए। मृतक आश्रित अनुज, जितेंद्र, शिववीन का कार्यकाल दो वर्ष पूर्ण हो चुके उन्हें स्थाई किया जाए। लेखपाल रामओतार का सेवानिवृत्त भुगतान पूर्ण कराया जाए। अन्य मांगे भी शामिल को तत्काल 26 नवंबर तक पूर्ण कराया जाए, अन्यथा 27 नवम्बर से कार्यों का बहिष्कार एवं धरना-प्रर्दशन प्रारम्भ किया जाएगा।
बैठक में हेम सिंह वर्मा, महेश बाबू, ओमवीर सिंह, अतर सिंह, नेत्रपाल सिंह, महावीर सिंह, नरसिंह पाल, खगेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, सुरेश चन्द्र, जितेन्द्र सिंह, रामखिलाड़ी सिंह, रामभरोषी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें