फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश दादा! कब मिलेंगे टैबलेट-लैपटॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। लैपटॉप-टैबलेट की आस लगाए छात्र-छात्राओं में मायूसी बढ़ रही है। शिक्षा सत्र के पांच महीने गुजरने के बाद भी खाली हाथ इन किशोरों-युवाओं का उत्साह ठंडा पड़ रहा है। अधिकांश ने तो प्रदेश के मुख्यमंत्री से चुनाव से पूर्व किया गया वादा पूरा करने की मार्मिक गुहार भी की है।
विज्ञापन

सपा सरकार बनने के बाद टैबलेट-लैपटॉप मिलने की खुशी से उछल रहे छात्र-छात्राओं को अब शासन से मिलने वाली सौगात का इंतजार है। यह लोग शिक्षकों-प्रधानाचार्यों से संबंधित जानकारी करते दिखाई दे रहे हैं। शिक्षक यश सक्सेना, बसंत यादव बताते हैं कि कक्षा ग्यारह के बच्चे प्राय: टैबलेट मिलने के बारे में पूछते हैं। हाईस्कूल उत्तीर्ण करने वाले धर्मेंद्र यादव, कमलेश यादव, उजैर खां आदि ने तो प्रदेश के मुख्यमंत्री से गुहार की है कि सत्र के पांच माह गुजरने के बाद भी उन्हें शासन की सौगात नहीं मिली है।
छात्र-छात्राएं ही नहीं अभिभावक भी इसे लेकर उत्सुक हैं। वे समय-समय पर स्कूलों में पहुंचकर इसकी जानकारी करते देखे जा रहे हैं। प्रधानाचार्य राघव आमौरिया, अनोाखे सिंह यादव एवं डॉ. राघवेंद्र मिश्र बताते हैं कि बच्चे ही नहीं अभिभावक भी कालेज आकर संबंधित जानकारी कर रहे हैं। इंटर के बाद पढ़ाई छोड़ चुके सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने केवल लैपटॉप की आस में ही प्रवेश लिया है। अभिभावक गिरीश यादव, गुरुदयाल आदि का कहना है कि इंटर के बाद ही बेटी की पढ़ाई रोक दी, लेकिन लैपटॉप की आस में उसकी जिद माननी पड़ी। तीन हजार रुपये एडमीशन के जमा कर दिए। अब लगता है लैपटॉप तो दूर जेब के तीन हजार भी चले गए।स्कूल-कालेजों से प्राप्त आवेदनों के अनुसार जनपद में (हाईस्कूल उत्तीर्ण) टैबलेट के दावेदारों की संख्या 32,818 एवं (इंटरमीडिएट उत्तीर्ण) लैपटॉप आवेदकों की संख्या 17,659 है। प्राप्त सूची को पूर्व में ही शासन को प्रेषित कर दिया गया है। अग्रिम आदेश का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जितेंद्र कुमार मलिक, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें