फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गणतंत्र दिवस परेड में 8 दस्ते लेंगे भाग, तैयारियां पूरी

Wed, 24 Jan 2024 06:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गणतंत्र दिवस परेड को लेकर पुलिस लाइन में अधिकांश तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परेड में 8 दस्ता भाग लेंगे और मान प्रणाम जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक को दिया जाएगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन


बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में 26 जनवरी को आयोजित होने वाली पुलिस गणतंत्र दिवस परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। पूर्वाभ्यास परेड की कमान क्षेत्राधिकारी विक्रांत द्विवेदी की ओर से किया गया। परेड में नागरिक पुलिस, सशस्त्र पुलिस, महिला पुलिस, यातायात पुलिस, रेडियो टीम, फायर टीम, चिकित्सा टीम तथा डॉग स्क्वायड सहित 8 टीमें शामिल रहीं। इन टीमों की ओर से ही गणतंत्र दिवस पर परेड में हिस्सा लिया जाएगा। एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने पहुंचकर फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों की परेड देखी और नजर आईं खामियों को दूर कराया। इसके अलावा कार्यक्रम के आयोजन में भव्यता देने के संबंध में दिशा निर्देश दिए।


प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम ने बताया कि गणतंत्र दिवस की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 26 जनवरी को पुलिस लाइन परिसर में बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे, रंगोली बनाई जाएगी। पुलिस की ओर से खुशी की फायरिंग का आयोजन होगा। रंग और पानी से तिरंगा बनाने जैसे तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें