फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जन आरोग्य मेले में पहुंचे 740 मरीज, डेंगू और मलेरिया सहित हुई कई जांचें

Sun, 04 Aug 2024 09:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में जन आरोग्य मेले में 740 मरीज पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा बुखार के मरीज रहे। इस मैके पर डेंगू और मलेरिया सहित कई जांचें की गईं। 
विज्ञापन
Fever - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला रविवार को जिले में 33 पीएचसी पर लगाया गया। मेले में बुखार के पीड़ितों की संख्या अधिक रही। कुल 740 मरीजों में से 198 बुखार पीड़ित थे। इसके अलावा पेट की समस्या के मरीजों की संख्या भी काफी रही।

विज्ञापन


पीएचसी पर रविवार को लगे मेले में 340 पुरुष, 293 महिलाएं व 107 बच्चे उपचार के लिए पहुंचे। इसमें बुखार से ग्रसित 198 मरीज पहुंचे। इनमें से 139 मरीजों की मलेरिया की जांच हुई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं एलाइजा से जांच के लिए 44 बुखार पीड़ितों के सैंपल लिए गए। इसके अलावा पेट दर्द के 140, त्वचा रोग 118 मरीज सहित अन्य कई मरीज उपचार के पहु़ुंचे।

चिकित्सकों ने मरीजों को देखने के बाद उनका उपचार किया। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला पीएचसी पर लगाया गया। चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। इस दौरान दवाएं वितरित की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें