फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फर्जी तरीके से 7 फार्मासिस्ट ले रहे थे अधिक वेतन, होगी वसूली

Tue, 24 Jun 2025 06:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले के 7 फार्मासिस्ट फर्जी तरीके से अधिक वेतन ले रहे थे। इस मामले की जानकारी सीएमओ को हुई तो उन्होंने सभी फार्मासिस्ट को नोटिस जारी कर सर्विस बुक मंगवाई हैं। अब इनसे वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सात फार्मासिस्ट ने साल 2015-2017 तक फर्जी तरीके वेतन अधिक ले लिया। इनमें जितेंद्र राव, अनिल कुमार, लक्ष्मीकांत शर्मा, आदेश कुमार, सतेंद्र, शिवसरन, और नवीन गुप्ता शामिल हैं। उन्होंने फर्जी शासनादेश लगाकर ऐसा किया। मामला संज्ञान में आया तो सभी फार्मासिस्ट को वसूली के लिए नोटिस जारी किया गया है। इसमें विभाग के कुछ बाबुओं की भी संलिप्तता है। उधर, फार्मासिस्ट इस नोटिस को लेकर हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि वेतन विसंगति के कारण वेतन अधिक मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें