फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, 2 घायल

Tue, 24 Jun 2025 06:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बाजार से सामान खरीदने जाते समय सोमवार की देर शाम कार की चपेट में आने से बाइक सवार 3 लोग घायल हो गए। इनमें से एक की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव शहनौैआ निवासी मुकुल ने बताया कि भाई अनुज और दोस्त मुनीश (20) निवासी नगला इमलिया के साथ बाइक पर बाजार करने अवागढ़ कस्बा जा रहे थे। जैसे ही बाइक कस्बा अवागढ़ के पास किला रोड पर पहुंची तभी कार की चपेट में आकर तीनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने पुलिस व परिजन को सूचना देते हुए एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया।
यहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मुनीश और अनुज की हालत को नाजुक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में मुनीश की सांस थम गई। मौत के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सड़क हादसों में 4 लोग घायल
एटा। सड़क दुर्घटनाओं में गांव चमकरी कोतवाली देहात निवासी प्रिंस, थाना मलावन के गांव निगोह हसनपुर निवासी आदित्य, कोतवाली नगर के शीतलपुर निवासी गिरीश और थाना पिलुआ के गांव नगला सैंया निवासी छोटेलाल घायल हुए हैं। इनमें से प्रिंस और आदित्य को चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। शेष का मेडिकल कॉलेज में ही उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें