फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अंतर विश्वविद्यालय वेटलिफ्टिंग के लिए 6 खिलाड़ी चयनित

Wed, 05 Nov 2025 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ की महिला अंतर महाविद्यालय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय में किया गया। इसमें 6 खिलाड़ियों का चयन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर आरके गोस्वामी ने किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को जीवन में अनुशासन तथा फिटनेस के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस प्रतियोगिता में डीएस कॉलेज अलीगढ़, श्री वार्ष्णेय कॉलेज अलीगढ़ और राजकीय महाविद्यालय जलेसर की टीमों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन किया। दिनभर चले कड़े मुकाबले के बाद चयन समिति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 6 छात्राओं का चयन किया। ये चयनित खिलाड़ी अब राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की टीम का हिस्सा बनेंगी।
यह टीम आगामी दिसंबर माह में चंडीगढ़ में होने वाली महिला अंतर विश्वविद्यालय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सहभागिता करेगी। वहां ये खिलाड़ी देशभर के अन्य विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों से मुकाबला करेंगी। आयोजन सचिव डॉ. विजय सिंह चौधरी, डॉ. कुमार किंजल्क भारद्वाज, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. ओंकार, डॉ. राहुल भारद्वाज, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. रवींद्र सिंह, डॉ. प्रणय छिब्बर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें