मारहरा। भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन मंगलवार को मिरहची-मारहरा रोड स्थित डॉ. वीरेंद्र सिंह महाविद्यालय में हुआ। इसमें मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति और जीत का आधार है।
सम्मेलन में मारहरा मंडल के बूथ अध्यक्षों, बीएलए-2, मंडल पदाधिकारियों और सेक्टर संयोजक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विधायक ने इन्हें संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण, निष्ठा और मेहनत से भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बन सकी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा के साथ आगरा खंड स्नातक चुनाव में जुट जाने की अपील की।
पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष चौहान, मारहरा मंडल अध्यक्ष मुकेश वर्मा आदि ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में अशोक सक्सेना, दिवारी लाल, टीटू गुप्ता, राहुल गुप्ता, डॉ. सरदार सिंह, वेद प्रकाश राजपूत, उदयवीर सिंह, भुवनेश्वर प्रधान, यशपाल वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।