फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 हजार विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा के लिए किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। चालू शैक्षिक वर्ष में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 56 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। वहीं 9वीं और 11वीं कक्षाओं के लिए करीब 66 हजार विद्यार्थियों के पंजीकरण किए गए हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा पंजीकरण की अंतिम तिथि के बाद छात्र-छात्राओं के आवेदनों का रविवार से सत्यापन कार्य शुरू होने जा रहा है। वर्ष 2021-22 में बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग करने के लिए हाईस्कूल में नियमित छात्रों की संख्या 31 हजार 303 है। 70 प्राइवेट फार्म भरे गए हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट में 23 हजार 869 नियमित और 679 प्राइवेट आवेदन किए गए हैं। कुल आवेदन 55 हजार 921 हैं। वहीं 9वीं कक्षा के लिए 36 हजार 642 और 11वीं के लिए 66 हजार 472 विद्यार्थियों ने आवेदन कर पंजीकरण कराए हैं।
आवेदनों का सत्यापन कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयों के प्रधानाचार्य आवेदनों की जांच करने के लिए अपनी लॉगिन आईडी से संशोधन का कार्य करेंगे। प्रधानाचार्यों को 18 से 29 नवंबर तक विद्यार्थियों की फोटो युक्त नामावली व शैक्षिक अभिलेख जमा करने होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक मिथलेश कुमार ने बताया कि बार्ड परीक्षाओं के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 56 हजार आवेदन किए गए हैं। इनका सत्यापन कार्य रविवार से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें