फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विश्व रक्तदाता दिवस पर 54 महादानियों ने किया रक्तदान

Fri, 14 Jun 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विश्व रक्तदाता दिवस पर शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन, एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स, रोटरी क्लब एटा ने रक्तदान शिविर लगाया। इस दौरान 54 व्यक्ति रक्तदान कर महादानी बने। शुभारंभ सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने किया। रक्तदाताओं को मौसमी का जूस पिलाया। कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। इस दौरान प्राचार्य ने खुद भी रक्तदान किया। वहीं सारिका चौहान के साथ उनकी बेटी अहाना ने रक्तदान किया। एक भाई-बहन ने रक्तदान किया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष नीरज गुप्ता, कोषाध्यक्ष साजन देव वार्ष्णेय, अमर कौशल्यान, अनुज वार्ष्णेय, अमित गुप्ता एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के जिलाध्यक्ष रंजीत वार्ष्णेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता, पवन वार्ष्णेय, लोकेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


राजन, हेमसिंह, रोबिन सिंह, पवन कुमार वार्ष्णेय, नितिन कुमार, विजय जैन, सुमित वार्ष्णेय, डॉ. आशीष पोनिया, रंजीत वार्ष्णेय, राहुल मिश्रा, रोहित मिश्रा, डॉ. शशि, रवीश गोला, डॉ. उत्तम सिंह आदि लोगों ने रक्तदान किया। डॉ. अंकिता शर्मा, शिव कुमार भांती, सचिन पाठन, विक्रम सिंह, कोमल सिंह, पूजा कुलश्रेष्ठ, इब्राहिम खान, शुभम सोलंकी, सनी कुमार, आकाश आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें