फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दो पुलिस कर्मियों की सुरक्षा वाले ठेल व्यापारी की मौत

Fri, 14 Jun 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले ठेल व्यापारी की शुक्रवार को मौत हो गई। उन्हें उच्च न्यायालय के आदेश पर सुरक्षा मिली थी। करीब दो साल से उनकी सुरक्षा में दो पुलिस कर्मी तैनात थे।जैथरा कस्बे के गांधीनगर निवासी रामेश्वर दयाल ठेल लगाकर कपड़े बेचने का काम करते हैं। करीब दो साल पहले सपा नेता रामेश्वर सिंह और जुगेंद्र सिंह यादव सहित उनके परिजन पर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बंधक बनाकर खेत का जबरन बैनामा कराने और एससी-एसटी एक्ट के तहत आरोप थे। इस मुकदमे के खिलाफ सपा नेताओं ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने रामेश्वर दयाल की सुरक्षा के निर्देश एटा पुलिस को दिए।
विज्ञापन

इस पर दो पुलिसकर्मियों को रामेश्वर की सुरक्षा में तैनात कर दिया गया। जो घर से लेकर ठेल पर कार्य के दौरान तैनात रहते थे। कुछ महीनों से रामेश्वर दयाल बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को उनकी मृत्यु हो गई। इस दौरान भी पुलिसकर्मी वहां तैनात थे। मृत्यु की सूचना पर जैथरा चेयरमैन विवेक कुमार गुप्ता सहित तमाम लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें