फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटाः कैंटर ने सामने से ऑटो में मारी टक्कर, चालक सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र में शिकोहाबाद रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास कैंटर ने रविवार की रात सामने से ऑटो में टक्कर मारदी। हादसे में ऑटो चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक सवारी घायल हुई है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शिकोहाबाद रोड स्थित डीपीएस के निकट रविवार की रात करीब आठ बजे एटा से जा रहे ऑटो को कैंटर ने सामने से रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो चालक वीरेंद्र कुमार (40) निवासी बाकलपुर (बाकराबाद) थाना रिजोर व एक अन्य 50 वर्षीय अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। 50 वर्षीय अधेड़ की सोमवार की शाम तक पहचान नहीं हो सकी है। जबकि ऑटो में सवार जयप्रकाश निवासी बाकराबाद घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलने के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृत चालक सहित दोनों शवों को और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक ऑटो चालक के भाई अरविंद कुमार ने बताया है कि भाई रात करीब आठ बजे घर लौट रहा था, तभी कैंटर के चालक नाम पता अज्ञात ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में भाई सहित एक सवारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गांव का ही युवक घायल हो गया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया है कि हादसे में मृत 50 वर्षीय अधेड़ की पहचान नहीं हो सकी है, शव का पोस्टमार्टम कराकर मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों की तलाश की जा रही है। हादसे का मुकदमा मृतक वीरेंद्र के भाई अरविंद की तहरीर पर दर्ज कराया है। वहीं कैंटर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें