फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 सीसीटीवी कैमरों से होगी शहर की निगरानी

Wed, 10 Dec 2014 12:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 बढ़ रहे अपराधों पर लगाम कसने और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए जाने के लिए पुलिस विभाग शहर भर में पांच सौ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना बना रहा है। इसके लिए व्यापारियों व संपन्न लोगाें को जागरूक करने की पहल शुरू की गई है। साथ ही हर गांव में 10 लोगों की पुलिस मित्र समिति बनाए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन





बढ़ते अपराधों और सर्दी के मौसम में होने वाली घटनाओं को रोकने, यातायात व्यवस्था पर काबू पाने व लोगों की सुरक्षा के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार वर्मा ने पहल की है। एसएसपी ने बताया कि शहर में 500 के लगभग सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा, ताकि सभी की लाइन सीधे कंट्रोल रूम से जुड़ सके। यहां बैठे कर्मचारी पूरे शहर पर नजर रख सकें। साथ ही यह भी देखा जा सकता है कि कहां ट्रैफिक का दबाव ज्यादा है, कहीं कोई गड़बड़ तो नहीं है।



इसी के चलते व्यापारियों को जागरूक किया जा रहा है कि वह अपने प्रतिष्ठानों व घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाएं, ताकि अपराधों को रोका जा सके। इस संबंध में आने वाले रविवार को सुबह 11 बजे पुलिस लाइन में एक बैठक बुलाई गई है।  एसएसपी ने बताया कि जिले में भंग पड़ीं ग्राम सुरक्षा समितियों को भी फिर से जीवित किया जा रहा है।
विज्ञापन




अगले 20 दिनों में इनका गठन कर दिया जाएगा। एसएसपी एसके वर्मा ने बताया कि विभाग पुलिस मित्र समिति भी गठित करने जा रहा है। इसके तहत हर गांव में 10-10 लोगों को इसमें रखा जाएगा। इस प्रकार एक हजार गांवों में इनका गठन होगा। सभी को जैकेट व कैप दिया जाएगा। इसके लिए 10 हजार शपथ पत्र भी छपवाए जा रहे हैं। 26 जनवरी 2015 को रैली भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें