फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क हादसे में 5 घायल, 2 रेफर

Mon, 16 Sep 2024 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में 5 लोग घायल हो गए। जिनमें से 2 की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना बागवाला क्षेत्र में गंजडुंडवारा मार्ग पर गांव ओनघाट के पास दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। एक बाइक पर सवार अमर सिंह और नीरज निवासी नगला धीमर थाना बागवाला गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां इनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में गांव नगला केदारी थाना एका जिला फिरोजाबाद निवासी गीता देवी, वीनेश कुमारी व सोनू बाइक से बाजार करके लौट रहे थे। रिजोर थाना क्षेत्र में शिकोहाबाद मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां से गीता देवी व वीनेश कुमारी की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। सोनू का मेडिकल कॉलेज में ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें