एटा। यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से 012 मार्च तक चलेगी। इससे पहले मूल्यांकन केंद्र बनाने के लिए 5 विद्यालयों के नाम शिक्षा परिषद को भेजे गए हैं। दो पर इंटरमीडिएट और तीन पर हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।
यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू भी नहीं हो पाई है बोर्ड ने मूल्यांकन केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत ने बताया शिक्षा परिषद से मूल्यांकन केंद्र के लिए विद्यालयों के नाम मांगे गए थे। जीआईसी सहित गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन के लिए नाम भेजे गए हैं। जीजीआईसी एटा, अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज व क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। केंद्रों के नाम उच्चाधिकारियों को भेज दिए गए हैं। मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में किया जाएगा।