एटा। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने की सभी कवायद नाकाम हैं, क्योंकि अधिकांश विद्यालय शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं।
जिले के 45 विद्यालय एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं तो वहीं 31 में प्रधानाध्यापक की तैनाती नहीं है। बेसिक शिक्षा विभाग की रिपोर्ट में सामने आए यह हालात शिक्षा व्यवस्था की बदहाली को बयां करने के लिए काफी है।
सबसे ज्यादा खराब स्थिति जैथरा, मारहरा, जलेसर और सकीट ब्लॉक की बताई जा रही है। यहां शिक्षकों की कमी के चलते विद्यालयों का नियमित संचालन चुनौती बना हुआ है। एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में शिक्षक को अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों को पढ़ाने के साथ ही विद्यालय के अभिलेखों और अन्य विभागीय कार्यों का भी जिम्मा संभालना पड़ता है। इससे बच्चों को पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है। अक्सर ही शिक्षक होमवर्क देकर विभागीय काम में व्यस्त हो जाते हैं।
बीएलओ और जनगणना की ड्यूटी भीर्तमान में कई शिक्षकों को पढ़ाई के अलावा बीएलओ और जनगणना जैसे कार्यों की जिम्मेदारी भी दी गई है। ऐसे में एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। शिक्षकों की गैर शैक्षणिक ड्यूटी के चलते विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था बनाए रखना भी मुश्किल हो रहा है।