फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की जांच के लिए बनाई जाएंगी 42 सोशल ऑडिट टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले की ग्राम पंचायत में वित्तीय वर्ष 2020-21 में मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) योजनांतर्गत कराए गए विकास कार्यों की जांच के लिए सोशल ऑडिट टीम का गठन किया जाएगा। जिले भर की पंचायतों के कार्यों की जांच के लिए 42 टीमों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला समन्वयक सोशल कोऑर्डिनेटर सुदर्शन देव ने बताया कि जिले की समस्त ग्राम पंचायत में वित्तीय वर्ष 2020-21 में मनरेगा व प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) योजनांतर्गत ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच करने के लिए सोशल ऑडिट टीम का गठन किया जाएगा। इन टीमों के लिए 232 लोगों को चयनित किया जाएगा।
इसमें सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति व जनजाति, जॉबकार्ड धारक श्रमिकों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुल 42 टीमें बनाई जाएंगी। इसमें शीतलपुर ब्लॉक के लिए सात, अवागढ़ के लिए चार, जैथरा के लिए पांच, जलेसर के लिए चार, मारहरा के लिए चार, निधौली कलां के लिए पांच, सकीट के लिए सात और शीतलपुर के लिए छह टीम बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें