फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 4 कोटा डीलरों की दुकानें निरस्त, 1 निलंबित

Sat, 24 May 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। घटतौली, ग्राहकों से अभद्र व्यवहार आदि शिकायतों पर 5 कोटा डीलरों की जांच कराई गई। शिकायतें सही पाए जाने पर 4 डीलरों की दुकानों का अनुबंध निरस्त और 1 का निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

राशन डीलरों के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों पर जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने ब्लॉक जैथरा के गांव सुकटी खेड़ा, ब्लॉक अलीगंज के गांव कैला, खिरिया पमारान, शीतलपुर ब्लॉक के गांव लभेटा में जांच कराई। राशन वितरण में तमाम खामियों सहित अनियमितताएं भी पाई गईं। डीएसओ ने बताया कि चारों राशन डीलरों के अनुबंध निरस्त कर दिए गए हैं। वहीं शीतलपुर के गांव शाहपुर मिलावली के डीलर का अनुबंध निलंबित किया गया है। सभी डीलरों की जमानत राशि के रूप में 19 हजार रुपये भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें