फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पत्नी पर पिटाई कराने का लगाया आरोप

Sat, 24 May 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर में शमसुद्दीन निवासी काशीराम कॉलोनी ने शिकायत की है। पत्नी पर साथियों की मदद से पिटाई कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शमसुद्दीन ने पुलिस को बताया कि वह 22 मई को सुबह लगभग 10.30 बजे थाना बागवाला जा रहा था। रास्ते में पवांस गांव के पास नहर के पुल पर एक सफेद रंग की कार ने बाइक को ओवरटेक कर रुकवा लिया। जब तक कुछ समझ पाता गाड़ी में से पत्नी सहित 5 लोग उतरे और गालियां देने लगे। विरोध किया तो लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। शमसुद्दीन ने बताया कि इस महिला के साथ 4 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। 2 माह पहले वह छोड़कर चली गई। जानकारी करने पर पता चला कि उससे पहले 4 और लोगों से वह शादी कर चुकी है। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें