फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बाइक और मोपेड की टक्कर में दो महिलाओं सहित 4 घायल

Thu, 09 Oct 2025 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
पुलिस की गाड़ी से घायलों को उतारते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत वीडियोग्रेव
विज्ञापन
एटा। बाइक और मोपेड की टक्कर में 2 महिलाओं सहित 4 लोग घायल हो गए। वहीं अन्य सड़क हादसोें में 6 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 2 की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना सकरौली क्षेत्र में इसौली-जलेसर मार्ग पर गांव बढ़नपुर के पास बुधवार को मोपेड और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार गांव नगला पसिया थाना सिकंदराराऊ निवासी सचिन और मां चंद्रवती के अलावा मोपेड सवार गिर्राज सिंह और चाची लौंगश्री निवासी ममोरा खुर्द थाना सासनी जिला हाथरस घायल हो गईं। लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर पहुंचाया, यहां इलाज चल रहा है।
पिलुआ थाना क्षेत्र में बंथल नहर पुल के पास गांव ओरनी थाना मारहरा निवासी शांतिस्वरूप की बाइक गोवंश से टकरा गई। इसी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। इसी थाना क्षेत्र में हाईवे पर पुठिया गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में गांव नगला ब्रजलाल निवासी इंद्रपाल और विद्याराम और पुठिया निवासी पवनेश उर्फ कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पिलुआ थाना प्रभारी प्रेमपाल ने बताया कि घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया गया। यहां से कल्लू की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है। इसके अलावा गांव नगला खंगर थाना जैथरा निवासी गौरव, नन्नूमल चौराहा निवासी मोहित और कृष्णा नगर निवासी दिनेश यादव घायल हो गए। सभी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें