अलीगंज में लगाए गए शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनते विद्युत अधिकारी। संवाद
अलीगंज। विद्युत निगम ने लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सोमवार को कस्बे के मोहल्ला राधाकृष्ण स्थित विद्युत केंद्र पर सेवा महाअभियान के तहत कैंप लगाया। इसमें प्राप्त 34 शिकायतों में 30 का निस्तारण किया गया।
एसडीओ अतुल कुमार ने उपभोक्ताओं की बिल, नए कनेक्शन, मीटर बदलने एवं विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतों को सुना। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता की हर समस्या का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाएगा। शिविर में सबसे अधिक समस्याएं बिजली बिल त्रुटि, नए कनेक्शन, खराब मीटर को बदलने, लोड वृद्धि, मीटर रीडिंग को लेकर थीं। बिजली के बिल में सुधार कर उपभोक्ताओं को संतुष्ट किया गया। अन्य शिकायतों का मौके पर जाकर समाधान कराया गया। लंबित भुगतान से जुड़ी समस्याओं का भी निस्तारण किया गया।