फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुडियां मेले में जाएंगी डिपो की 30 बसें:

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। डिपो से मुड़िया मेले में तीस बसें भेजी जाएंगी। ये बसें 11 जुलाई की सुबह यहां से रवाना होंगी। जबकि 14 जुलाई की सुबह वापस आएंगी।
विज्ञापन

गुरुपूर्णिमा के अवसर पर गोर्वधन में मुड़िया मेले का आयोजन होता है। जहां देश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो इसके लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने व्यापक स्तर पर तैयारी की है। इसी के तहत डिपो से तीस बसों की मांग भेजी गई है। जहां 11 जुलाई की सुबह बसों को मथुरा भेजा जाएगा।
डिपो की तीस बसें मुड़िया मेले में जाने से छोटे रूटों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। एटा डिपो में कुल 104 बसें है। 40 बसें कंडम हालत में है। लेकिन उन्हें मार्गों पर दौड़ाया जा रहा है। 20 बसें वर्कशॉप में सामान के अभाव में खड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो से मुडिया मेले में तीस बसों की मांग आई है। 11 जुलाई को बसों को भेजा जाएगा। जिले में यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। जो बसें खराब हैं, उन्हें दुरुस्त किया जा रहा है।
राजेश यादव, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें