फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों की देखभाल हो बेहतर: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. विभा चहल ने अधीनस्थों के साथ बैठक की। कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों की देखभाल बेहतर करने के निर्देश दिए। साथ ही निजी चिकित्सकों से महामारी के दौर में सहयोग करने की बात कही।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि निजी चिकित्सक मरीजों को अनावश्यक परेशान न करें। जितने संसाधन उनके क्लीनिक पर हैं उनके अनुरूप ही चिकित्सा सुविधा मुहैया कराएं।
जिला महिला अस्पताल के पास मैटरनिटी विंग में 30 बेड का कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी जल्द पूरी करें। महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार की मांग पर डीएम ने अस्पताल परिसर से कोविड जांच केंद्र हटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीएम ने निगरानी समितियों को और अधिक सक्रिय करने के निर्देश दिए। कहा कि निगरानी समिति के सदस्य डोर टू डोर भ्रमण कर गांव में बाहर से आने वालों की सूचना एकत्रित कर सैंपलिंग कराने में सहयोग प्रदान करें। बैठक में सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, एडीएम वित्त एव राजस्व सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एएसपी ओपी सिंह, सीएमएस डॉ. राजेश अग्रवाल, सीएमएस डॉ. अशोक कुमार, एसीएमओ डॉ. बीडी भिरौरिया, एसडीएम सदर अबुल कलाम, डीटीओ डॉ. सीएल यादव, डॉ. अभिनव दुबे आदि मौजूद रहे।
-----------
संक्रमित घूमता मिले तो दर्ज कराएं शिकायत
डीएम ने कहा कि होम आइसोलेट कोरोना मरीज हर हाल में नियमों का पालन करें। शिकायतें मिल रही हैं कि ऐसे कुछ लोग घर से बाहर घूमते हैं, इससे संक्रमण फैल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई मरीज बाहर घूमता मिला तो उसके विरुद्ध महामारी अधिनियम में कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में लोग 05742-234320, 234327 या सीएमओ कंट्रोल रूम 233174 पर सूचना दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें