फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 3 लोगों ने निरस्त कराए शस्त्र लाइसेंस, डीएम ने किया सम्मानित

Mon, 29 Jul 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने वालाें को सम्मानित करते डीएम।  - फोटो : शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने वालाें को सम्मानित करते डीएम।
विज्ञापन
एटा। शस्त्र लाइसेंस स्वेच्छा से निरस्त कराने का डीएम का आह्नान असरदार साबित हो रहा है। सोमवार को तीन लोगों ने अपने शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराए। इन्हें कलेक्ट्रेट में डीएम प्रेम रंजन सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव बंथल कुतुबपुर निवासी रामकिशोर, थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव मरगांया निवासी राजपाल सिंह और थाना अवागढ़ के कस्बा सदर दरवाजा निवासी डॉ. सुभाष चंद्र ने अपने शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराए हैं। डीएम ने कहा कि एक साथ तीन व्यक्तियों द्वारा लाइसेंस को स्वेच्छा से निरस्त कराना जनपद के लिए गौरव की बात है।
इससे अन्य लाइसेंस धारकों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए, जो अपने शस्त्र का प्रयोग नहीं करते हैं या जिन्होंने लाइसेंस बनवा लिया लेकिन शस्त्र घर में अनावश्यक ही रखा रहता है। वे स्वच्छा से अपना शस्त्र लाइसेंस निरस्त करा सकते हैं। ऐसे व्यक्तियों के नाम वर्षाें तक जिलाधिकारी कार्यालय में लगे बोर्ड पर देखने को मिलेंगे। उप जिलाधिकारी न्यायिक जलेसर जगमोहन गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर विमल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें