फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बिजली का तार चुराने के 3 आरोपी गिरफ्तार

Thu, 03 Oct 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना अवागढ़ पुलिस ने बिजली का तार चोरी करने के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 126 किलो तार बरामद किया गया है। इनमें से 2 आरोपियों पर 3-3 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खुशरई से चोरों ने 26 अगस्त को हाईटेंशन लाइन का तार काटकर चोरी कर लिया था। इंटेलीजेंस विंग प्रभारी जेपी मौर्य ने बताया कि थाना अवागढ़ पुलिस के साथ मिलकर काम किया गया। बिजली के तार चोरी करने की घटना के 3 आरोपियों के नाम प्रकाश में आए।
टीम ने मिलकर जांच-पड़ताल करते हुए सचिन बाथम निवासी रठेह थाना किशनी जिला मैनपुरी, अमित निवासी करारमई लोधेपुर पट्टी देवरी थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस और रामबाबू निवासी गढ़ी सलूका तखावन थाना सकरौली को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 126 किलो बिजली का तार बरामद किया गया है। बताया कि आरोपी अमित के ऊपर जिला हाथरस में और रामबाबू पर सकरौली थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें